Paisley Mehndi Design: पेसली और फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी डिज़ाइन जो दें हाथों को ट्रेंडी और क्लासी स्टाइल

Paisley Mehndi Design: जब भी हम मेहंदी डिज़ाइनों की बात करते हैं, तो एक पैटर्न बार-बार नज़र आता है – वो है Paisley Mehndi Design, जिसे आम भाषा में अंबी डिज़ाइन भी कहा जाता है। ये बूंद जैसी आकृति भारतीय और मध्य एशियाई कला का हिस्सा रही है और मेहंदी डिज़ाइनों में तो यह जैसे जान डाल देती है।

पैस्ले का लहराता हुआ आकार, उसमें बने छोटे-छोटे फूल, बेलें और जाली, सब मिलकर हाथों को बेहद खूबसूरत बनाते हैं। अब आइए जानते हैं इसके कुछ शानदार पैटर्न्स के बारे में।

पैस्ले मेहंदी डिजाइन (Paisley Mehndi Design)

Paisley Mehndi Design मूलतः एक अर्ध-बूंद या आम जैसी आकृति होती है, जिसे अंदर से भरा जाता है या बाहर फूल, बेल और बारीक डिटेल्स से सजाया जाता है। इस डिज़ाइन की खासियत है कि यह हर तरह की मेहंदी स्टाइल में फिट हो जाती है – चाहे वो ब्राइडल हो, सिंपल हो, या फिर फेस्टिव।

पैस्ले डिज़ाइन आपको अरबी स्टाइल, भारतीय पारंपरिक जाली वर्क, या मॉडर्न मिनिमल लुक हर जगह दिखाई देगा। इसकी खास बात ये है कि ये डिज़ाइन कभी पुराना नहीं होता।

Paisley Mehndi Design
Paisley Mehndi Design

अरबी ट्रेल पैस्ले मेहंदी (Arabic Trail Paisley Mehndi)

अगर आप ऐसी मेहंदी चाहती हैं जो दिखने में मॉडर्न भी लगे और पारंपरिक टच भी दे, तो Arabic Trail Paisley Mehndi में पैस्ले डिज़ाइन को एक खूबसूरत ट्रेल (लाइन/लड़ी) में लगाया जाता है, जो हथेली से लेकर उँगलियों तक या कलाई तक फैली रहती है।

इस पैटर्न की ख़ास बात इसकी खाली जगह (empty spaces) है। इससे मेहंदी देखने में और भी निखर जाती है। अरबी पैस्ले डिज़ाइन ज़्यादातर लड़कियों की पसंद इसलिए होती है क्योंकि यह हल्की भी लगती है और खूबसूरत भी। 

Paisley Mehndi Design
Arabic Trail Paisley Mehndi

पैस्ले चेन लिंक्ड मेहंदी (Paisley Chain Linked Mehndi)

नाम सुनते ही अंदाज़ा हो जाता है कि इस पैटर्न में चेन जैसी लड़ी बनाई जाती है, जिसमें छोटे-छोटे पैस्ले डिज़ाइन एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यह स्टाइल खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो minimal look पसंद करते हैं।

इस डिज़ाइन को आप सिर्फ उँगलियों पर भी बना सकती हैं या फिर हाथ की पीठ पर कंगन की तरह फैला सकती हैं। आजकल की मॉडर्न ब्राइड्स भी अपने मेहंदी में chain-linked paisley को एड करवाती हैं ताकि उनका लुक थोड़ा अलग और classy लगे।

Paisley Mehndi Design
Paisley Chain Linked Mehndi

पैस्ले हाफ पाम मेहंदी डिज़ाइन (Paisley Half Palm Mehndi Design)

कभी-कभी पूरी हथेली को भरने की बजाय आधे हिस्से पर ही मेहंदी लगाना ज़्यादा स्टाइलिश लगता है। Paisley Half Palm Mehndi Design उसी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

इस Paisley Mehndi Design में हथेली के आधे हिस्से पर एक बड़ा पैस्ले पैटर्न बनाया जाता है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे फूल, बेलें और जाली डिज़ाइन से सजाया जाता है।

Paisley Mehndi Design
Paisley Half Palm Mehndi Design

पैस्ले रोज़ क्लस्टर मेहंदी (Paisley Rose Cluster Mehndi)

अगर आपको फूलों की खूशबू और डिज़ाइन दोनों पसंद हैं, तो Paisley Rose Cluster Mehndi आपके लिए ही बनी है। इसमें पैस्ले डिज़ाइन के साथ–साथ छोटे-छोटे गुलाब और पत्तियाँ भी बनाई जाती हैं।

गुलाब और पैस्ले का कॉम्बिनेशन हाथों को royal look देता है। शादी-ब्याह के मौकों पर यह पैटर्न बहुत आकर्षक लगता है। पैस्ले और रोज़ का मेल हमेशा evergreen और stylish माना जाता है।

Paisley Mehndi Design
Paisley Rose Cluster Mehndi

पैस्ले लोटस फ्यूजन मेहंदी (Paisley Lotus Fusion Mehndi)

मेहंदी डिज़ाइनों में सबसे खूबसूरत फ्यूज़न में से एक है – Paisley Lotus Fusion Mehndi। इसमें पैस्ले और कमल (lotus) दोनों पैटर्न्स को मिलाया जाता है।

कमल को हमेशा पवित्रता और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है, और जब इसे Paisley Mehndi की नरम लहरदार आकृति से जोड़ा जाता है तो पूरा डिज़ाइन जादुई लगने लगता है। 

Paisley Mehndi Design
Paisley Lotus Fusion Mehndi

निष्कर्ष

Paisley Mehndi Design एक ऐसा पैटर्न है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। चाहे आप शादी की दुल्हन हों, ईद पर तैयार हो रही हों, या सिर्फ दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के लिए हाथों को सजाना चाहती हों – पैस्ले हमेशा आपका साथ देगा।

इसकी खासियत इसकी वर्सटिलिटी और टाइमलेस ब्यूटी है। अगर आप भी अगली बार मेहंदी लगवाने का सोच रही हैं तो एक बार पैस्ले डिज़ाइन ज़रूर ट्राई कीजिए।

Hii Guys! My name is Sakshi singh. I am the writer of this blog and share all the information related to mehandi design and many more design through this website.

Leave a Comment